
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। इंटेलिजेंस विभाग होशियारपुर में लंबा समय सेवाएं निभाने वाले और पूर्व ए.एस.आई. राजीव वासुदेवा (वासु विजिलेंस/सोनू फंबियां) का बीते दिनों संक्षिप्त बीमारी के बाद अचानक निधन हो गया। स्व. राजीव वासुदेवा ने पहले विजिलेंस विभाग होशियारपुर में शानदार सेवाएं दी थीं, जिस कारण लोग उन्हें ‘वासु विजिलेंस’ के नाम से भी जानते थे। लेकिन करीब 7-8 साल पहले उनका तबादला इंटेलिजेंस विभाग होशियारपुर में हो गया था। बीते वर्ष उन्होंने विभाग से प्री-मैच्योर रिटायरमेंट (समय से पहले सेवानिवृत्ति) ले ली थी। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने अपनी बेटियों को यूरोप में पी.आर. (स्थायी निवास) दिलवाई और खुद भी अपने कुछ खास दोस्तों के साथ पूरा यूरोप और भारत घूमे।

अपने मधुर स्वभाव और हर जरूरतमंद की मदद करने के जुनून के कारण वह हर आम और खास व्यक्ति में बेहद लोकप्रिय थे। नौकरी के दौरान हर विभाग के उच्च अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उनका गहरा लगाव था। विशेष रूप से रिटायर्ड एक्साइज कमिश्नर अवतार सिंह कंग, रिटायर्ड ए.आई.जी. निर्मलजीत सिंह, डी.एस.पी. मनदीप सिंह, डी.एस.पी. मनीष कुमार, इंस्पेक्टर सतपाल सिंह, इंस्पेक्टर मनोहर सिंह, इंस्पेक्टर मेजर सिंह, इलेक्शन तहसीलदार हरमिंदर सिंह, सरदार मनजीत सिंह लाचोवाल, तीरथ शर्मा अत्री नारू नंगल, रिटायर्ड गिरदावर विशाल बेदी, डॉक्टर शम्मी देहरीवाल, उपकार पंच देहरीवाल, राजा संघा और नीता सरपंच सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ उनकी पक्की दोस्ती और दिल से अगाध सम्मान था।
धार्मिक स्वभाव के मालिक स्व. राजीव वासुदेवा माता रानी के परम भक्त थे और वह अपने मामा मास्टर रविंदर पाल शर्मा और मामी पुष्पा देवी से अथाह प्रेम करते थे। उन्हें कृषि और बागवानी का भी बहुत शौक था। उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष उनके बड़े भाई राजन वासुदेवा बब्बू (रिटायर्ड ए.एस.आई. पंजाब पुलिस) का भी अचानक देहांत हो गया था, जिसके बाद इस दूसरे बड़े सदमे के कारण परिवार गहरे दुख में है। उनके परिवार में दो बेटियां, दामाद, पत्नी और एक छोटा बेटा है।
उनका अंतिम संस्कार गांव फंबियां में किया गया, जिसमें हजार से अधिक रिश्तेदारों, स्नेहियों, पुलिस और सिविल विभाग के उच्च अधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम वदाई दी।
परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार स्व. राजीव वासुदेवा की आत्मिक शांति के लिए रस्म क्रिया 10 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक गांव फंबियां के प्राचीन मंदिर (नंदाचौर–बुलोवाल रोड, जिला होशियारपुर) में होगी।












