Thursday, October 15, 2026
Home Crime मिल्क प्लांट में घोटाला करने वाला कर्मचारी नामजद, जांच जारी

मिल्क प्लांट में घोटाला करने वाला कर्मचारी नामजद, जांच जारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना सदर पुलिस ने मिल्क प्लांट की मार्किटंग शाखा के कर्मचारी के खिलाफ कथित तौर पर 3,62,42,563 रुपए की घपलेबाजी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जानकारी मुताबक मिल्क यूनियन के प्रबंधक राजेश बलसोतरा ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी तरनजीत सिंह निवासी गुरू नानक सिंह नगर मार्केटिंग शाखा के कर्मचारी है। उन्होंने बताया कि अगस्त 2022 से अभी तक बिल्लों में एडेंटिंग करके आरोपी ने 3,62,42,563 रुपए घपलेबाजी की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here