
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), गुरजीत सोनू। सूद सभा होशियारपुर के प्रधान अरविंद सूद के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए वहां से 6 लाख रुपये नकदी गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया। श्री सूद अपनी पत्नी के साथ जालंधर में अपनी बेटी के पास गए हुए थे। जब वह घर लौटे तो उन्हें ताला खोलने पर इसकी जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने घर का ताला खोला तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने देखा कि उनके आफिस के गमले खिस्के हुए थे और खिड़की खुली थी व उसकी ग्रिल टूटी हुई थी। वह समझ गए कि कोई वारदात हुई है। उन्होंने जब अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। चैक करने पर पता चला कि उनकी पत्नी के लाकर से 3 लाख कैश व अन्य सामान गहने आदि चोरी थे तथा उनके अपने लाकर से भी 3 लाख का कैश व अन्य सामान चोरी था।
उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना देने पर पुलिस आई थी तथा उन्होंने जांच शुरु कर दी थी। उनके भाई के घर के बाहर लगे कैमरे की छानबीन की गई है तथा पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं जिन्हें वह साथ ले गई है। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि इतनी पाश इलाके भी अब सुरक्षित नहीं रहे।












