
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अग्रवाल सभा होशियारपुर की ओर से हरियाना रोड स्थित अग्रवाल भवन में महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाई गई। प्रधान लाला सुरिंद्र कुमार अग्रवाल व जनरल सैक्रेटरी लाला जगदीश लाल अग्रवाल ने बताया कि तय कार्यक्रम अनुसार सुबह 11 बजे कन्या पूजन तथा इसके उपरांत ब्रह्मभोज किया गया। रात्रि कार्यक्रम में 8 बजे ज्योति प्रज्ज्वलित की गई तथा इसके बाद भक्ति संकीर्तन किया गया। जिसमें श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल अमृतसर, जतिन मेहरा, आदित्य भैया व राजन बाली ने प्रभु महिमा का गुणगान करके पूरा माहौल को भक्तिमय एवं रसमयी बना दिया। इस मौके पर सभा की तरफ से मेहमानों एवं गणमान्यों को सम्मानित किया गया।

सुबह कन्या पूजन और रात्रि भक्ति संकीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण
इस मौके पर विधायक ब्रमशंकर जिम्पा, मेयर परवीन लत्ता सैनी, जिलाधीश आशिका जैन, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व मंत्री विजय सांपला, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, भाजपा जिला प्रधान नितिन गुप्ता नन्नू, चेयरमैन संदीप सैनी, चेयरमैन व पार्षद जसपाल चेची, श्री राम लीला कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर, पूर्व पार्षद व चेयरमैन स्वर्णकार भलाई बोर्ड सुदर्शन धीर, मनोज दत्ता के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्यों ने कार्यक्रम में पहुंचकर माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सभा की तरफ से विपन गुप्ता दीपा, कोषाध्यक्ष उमेश गुप्ता, अंकित अग्रवाल, विकास अग्रवाल बोबी, शुभम गुप्ता, नित्या गुप्ता, राजीव संगला, सुशांत गुप्ता, सुमीत गुप्ता, राखी गुप्ता, सेठ विजय गुप्ता, किपल अग्रवाल, नीना गुप्ता, अश्वनी सिंगला, राजीव गुप्ता, अक्षय गुप्ता, रणधीश अग्रवाल, डा. अशोक गुप्ता, रत्न सागर, सेठ प्रदीप, प्रतीक गुप्ता, गौरव गुप्ता, वरिंदर अग्रवाल, पंकज गुप्ता सहित अन्य गणमान्य सदस्य परिवार सहित मौजूद रहे।












