
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पिछले15 -20 दिन ले अंदर 2 -3 बार पंजाब में कई स्थानों पर भारी बारिश तथा गड़ेमारी से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा है कि पिछले दिन आई भारी बरसात व गड़ेमारी से खेतो में खड़ी धान की फसल लगभग पूरी बरबाद हो गई है। उसके साथ -साथ किसानो द्वारा बेचने के लिए मंडियों में लाई गई धान की फसल बरसात में भीगने से बिल्कुल बेकार हो गई तथा किसान खून के आंसू पी रहे है।

उन्होंने कहा पंजाब में तथा खासकर दोआबा क्षेत्र में बहुत से किसान सब्जियों तथा आलू की फसल की खेती करते है। जिस पर बुआई के लिए भारी खर्च होता है। 15 -20दिन पहले भी किसानों द्वारा बोई गई आलू, गाजर, मूली, शलगम, सरसों आदि की फसलें बर्बाद कर दी गई। इस बार फिर से बारिश ने दोबारा से बोई फसले बर्बाद कर दी है, जिससे किसान भारी बोझ से लद गए है। मंडियों में एक-एक दाना उठाने का सरकार का वादा भी पूरा नहीं हुआ। जिस का खामियाजा किसानो को भुगतना पड़ रहा है। रासायनिक खाद तथा बीजों की कीमतें बढ़ने के कारन किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया पंजाब में कही भी मंडियों में लाई गई तथा खड़ी धान की फसले या आलू व सब्जियों की बुआई के बाद ख़राब हुई खेती का सरकार प्रति एकड़ कम से कम 2 लाख रुपए मुआबजा दे। उन्होंने कहा कि किसानो के नुकसान को जांचने क लिए तरुंत स्थानीय स्थल पर कमेटी बना कर नुकसान का आंकलन किया जाये।











