Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur हवन एवं मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ हुआ बोमिस प्री-स्कूल का शुभारंभ

हवन एवं मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ हुआ बोमिस प्री-स्कूल का शुभारंभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर के प्री-स्कूल बिरला ओपन माइंड्स प्री स्कूल का भव्य उद्घाटन बड़ी धूमधाम एवं उत्सवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।यहाँ तक कि इस भव्य आयोजन को देखकर इंद्र देवता भी प्रसन्न हुए बिना न रह सके और उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने आशीषों की बरसात कर दी। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक हवन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। समारोह में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों एवं अभिभावकों का विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक अभिनंदन किया गया।मुख्य अतिथियों में प्रवीण सेनी (मेयर), परमजीत सचदेवा( सचदेवा स्टोर्स) एवं प्रो. तरसेन महाजन ने अपनी बहुमूल्य उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने नए स्कूल के शुभारंभ पर अपने नन्हें हाथों से केक-कटिंग की तो ये पल ‘मोमेंट्स ऑफ़ द डे’ रहे।इस अवसर पर आयोजित बेबी शो ने सभी का मन मोह लिया। नन्हे बच्चों की सरलता, उनके आत्मविश्वास और मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को खूब आकर्षित किया

Advertisements

समारोह का एक प्रमुख आकर्षण रैंप वॉक रहा, जिसमें नन्हें प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों एवं अभिभावकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरे परिसर में खुशी और उमंग का माहौल बना रहा। इस अवसर पर विद्यालय-प्रबंधन ने कहा कि प्री-स्कूल का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित और रचनात्मक वातावरण प्रदान करना है, जहाँ वे खेल-खेल में सीखते हुए आत्मविश्वासी एवं सर्वांगीण व्यक्तित्व के रूप में विकसित हो सकें। समारोह के अंत में आए हुए मेहमानों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सभी के लिए आयोजित लंच के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here