Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर ने लगाया निशुल्क कैंसर डिटैक्शन कैंप, 29 महिलाओं...

रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर ने लगाया निशुल्क कैंसर डिटैक्शन कैंप, 29 महिलाओं की जांच

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब ऑफ द्वारा निशुल्क कैंसर डिटैक्शन कैंप सीनियर सैकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी होशियारपुर में प्रधान रजिंदर मोदगिल की अध्यक्षता में लगाया गया। जिसमें पूर्व जिला गर्वनर जीएस बावा व रोटेेरियन सुरिंदर विज विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर स्कूल प्रिंसीपल ललिता अरोड़ा ने रोटरी क्लब होशियारपुर के सदस्यों का धन्यवाद किया और कहा कि इस कैंप की स्कूल केे अध्यापकों को बहुत ही आवश्यकता थी। जिससे समय रहते महिलाओं को यदि कैंसर की झलक मिले तो समय रहते उसका इलाजा हो जाता है और मरीज की जान बच जाती है। स्कूल की तरफ से पूर्ण सहयोग दिया गया। इस मौके पर पूर्व गर्वनर जीएस बावा ने बताया कि रोटरी द्वारा यह मोबाइल बस करीब 1 करोड़ की लागत से तैयार करवाई गई। जिसमें अति आधुनिक मशीनरी स्कैन मशीन, कंप्यूटर लगे हुए है।

Advertisements

जिससे जरुरमंद महिला की पूर्ण पराईवेसी से जांच की जाती है तथा टैस्ट की रिपोर्ट ऑनलाइन मोबाइल पर दिल्ली से प्राप्त होती है जो सीधी महिला को मिलती है। इस मौके पर प्रधान रोटेरियन रजिंदर मोदगिल ने बताया कि यह जांच 40 वर्ष से ऊपर की महिलाओं की जाती है तथा इस कैंप में करीब 29 महिलाओं की फ्री जांच महिला टैक्रीशियन द्वारा की गई तथा ऐसे 2/3 कैंप और पीडी आर्य स्कूल, जैन कालोनी तथा अन्य स्थानों पर लगाए जाएगे।

कैंप का उद्घाटन वरिष्ठ रोटेरियन पूर्व जिला गर्वनर जीएस बावा द्वारा किया गया। इस अवसर पर रोटेेरियन जीएस बावा, पूर्व जिला गर्वनर सुरिंदर विज, प्रधान रजिंदर मोदगिल, सचिव सुमन नैय्यर, योगेेश चंद्र, रवि जैन, अशोक जैन, तरणदीप कौर व स्कूल से लैक्चरार रवि शर्मा, संजीव अरोड़ा, मधु, पुनीत, सरोज, यशपाल, सीमा शर्मा, बलदेव सिंह, हरभजन कौर एवं रीना उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here