इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस पार्टी की जीत में निभाएंगे अहम भूमिका, टीमें भारत के लिए हो रही रवानाः कमल धालीवाल

लंदन (द स्टैलर न्यूज़)। इंडियान ओवरसीज़ कांग्रेस यूके भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाएंगी तथा इसके लिए ओवरसीज़ के नेता भारत पहुंचना शुरु हो गए हैं तथा वह भी जल्द ही भारत जा रहा हैं। यह जानकारी इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस यूके के अध्यक्ष कमल धालीवाल ने लंदन एयरपोर्ट पर साथियों को भारत के लिए रवाना करते हुए दी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इस समय भारत में चुनावी माहौल है तथा कांग्रेस द्वारा जारी किए गए चुनाव घोषणा पत्र का हर भारतीय पर प्रभाव पड़ रहा है। क्योंकि, पार्टी द्वारा जारी चुनाव घोषणा पत्र में हर वर्ग खासकर महिलाओं और युवाओं के लिए जो वायदे किए गए हैं वह सरकार आने पर पहले के आधार पर पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह और उनके साथी पंजाब पहुंचकर कांग्रेसी उम्मीदवारों के हक में प्रचार करेंगे तथा उन्हें बड़ी लीड से विजयी बनाया जाएगा। इस दौरान उनके साथ गुरमिंदर कौर कनवीनर लेडीज़ विंग, महासचिव विक्रम दूहान, कोषाध्यक्ष संदीप सोनी, सचिव सतवंत नागपाल, उपाध्यक्ष महिला विंग रुपिंदर गिल एवं संजना शर्मा भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here