Saturday, October 31, 2026
Home International अमेरिका की भारत को अपील, भारत रूस के साथ अपने संबंधों का...

अमेरिका की भारत को अपील, भारत रूस के साथ अपने संबंधों का इस्तेमाल करते हुए रुकवाए यूक्रेन युद्ध

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़), ज्योति गंगड़। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस का दौरा किया था। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने भारत से अपील की है कि वह रूस के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों का इस्तेमाल करे और राष्ट्रपति पुतिन को कहे कि वह यूक्रेन के खिलाफ युद्ध रोक दें। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने ये अपील की हैं। 

Advertisements

मैथ्यू मिलर ने कहा कि ‘भारत के रूस के साथ पुराने और मजबूत संबंध रहे हैं और ये सभी को पता हैं। हम चाहेंगे कि भारत, रूस के साथ अपने संबंधों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति पुतिन से अपील करें कि वह यूक्रेन के खिलाफ जारी अवैध युद्ध को रोक दें और शांति स्थापित करें।’

मिलर ने कहा कि ‘भारत पुतिन से कहे कि वह यूएन चार्टर का सम्मान करें और साथ ही यूक्रेन की क्षेत्रीय संप्रभुता को भी सम्मान करें। भारत हमारा भी अहम सहयोगी है, ऐसे में हम चाहेंगे कि भारत रूस को समझाने की कोशिश करे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here