Thursday, October 29, 2026
Home International पाकिस्तान में कट्टरवाद: श्रीलंकाई मैनेजर पर ईशनिंदा का आरोप लगाकर सडक़ के...

पाकिस्तान में कट्टरवाद: श्रीलंकाई मैनेजर पर ईशनिंदा का आरोप लगाकर सडक़ के बीच जिंदा जलाया

लाहौर (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के सियालकोट में शुक्रवार को एक फैक्टरी के मजदूरों ने अपने ही मैनेजर को बीच सडक़ पर जिंदा जला दिया। उन्होंने श्रीलंकाई मैनेजर पर पैगंबर मोहम्मद की निंदा करने का आरोप लगाया था। घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पाकिस्तान में 2010 में भी इसी तरह की घटना हो चुकी है। प्रियांथा ने हाल ही में बतौर एक्सपोर्ट मैनेजर सियालकोट की यह फैक्टरी ज्वाइन की थी। जिस फैक्ट्री में प्रियांथा काम करता था, वहां पाकिस्तान की टी-20 टीम का साजोसामान बनाया जाता था।

Advertisements

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद इसकी हर तरफ निंदा हो रही है। वहीं पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने कहा- यह दिल दहला देने वाली घटना है। मैंने इसकी रिपोर्ट तलब की है। मामले की हाई लेवल जांच कराई जाएगी। जो लोग भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here