संदीप सोनी इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस यूके के कोषाध्यक्ष नियुक्त, भारत में हो रहे चुनाव पर की चर्चा

लंदन (द स्टैलर न्यूज़)। इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस यूके की तरफ से प्रधान कमल सिंह धालीवाल की अगुवाई में भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर एक समारोह करवाया गया, जिसमें भारत के चुनावों संबंधी चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने कुछ नियुक्तियां भी कीं। जिसके तहत धालीवाल ने संदीप सोनी को पार्टी (यूके टीम) का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।

Advertisements

इसके अलावा विक्रम दुहान को महासिचव, इमाम हक को सचिव, अजीथ मुथायल को प्रवक्ता, यश सोलंकी व अजय रमेश यादव को सचिव यूथ के तौर पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस मौके पर कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र हाथ बदलेगा हालात भी जारी किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में पंजाब प्रदेश केन्द्र और पंजाब सरकार दोनों की गलत नीतियों के कारण संताप झेल रहा है और पंजाब की विकास की गति बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

इसलिए कांग्रेस ने एक एेसा घोषणा पत्र बनाया है, जो हर भारतीय के लिए खुशहाली लेकर आएगा और पंजाब की बेहतरी के लिए कार्य किए जाएंगे। कांग्रेसी नेताओं ने भारतीयों से अपील की कि वह देश व पंजाब प्रदेश की बेहतरी के लिए कांग्रेस का साथ दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here