Thursday, October 15, 2026
Home International एयरशो के दौरान दो लड़ाकू विमान आपस में टकराए, हुए क्रैश

एयरशो के दौरान दो लड़ाकू विमान आपस में टकराए, हुए क्रैश

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिकी नौसेना के एयरशो के दौरान दो दो आधुनिक F-18 लड़ाकू विमान तबाह हो गए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब एयर शो के दौरान दोनों F-18 फाइटर जेट्स बिल्कुल करीब आ गए। पहले तो लगा कि ये करतब दिखा रहे हैं लेकिन फिर अचानक टक्कर की वजह से उनके पुर्जे गिरने लगे। तभी दोनों फाइटर जेट के पायलट और क्रू को इजेक्ट होते हुए देखा गया। उसके फौरन बाद दोनों जेट्स तेजी से नीचे गिरे। विमानों के नीचे गिरते ही एक जोरदार धमाका हुआ और आग का बड़ा गोला उठने लगा।

Advertisements

दोनों लड़ाकू विमानों के क्रैश होने और धमाके के ठीक पर ऊपर पैराशूट से नीचे उरतते हुए क्रू को देखा गया। गनीमत रही कि क्रू हादसे वाली जगह से थोड़ी दूर उतरा और किसी की भी जान नहीं गई। जानकारी के अनुसार,  विमान में सवार सभी चारों लोग सही सलामत बताए जा रहे हैं। इस बड़े हादसे को लेकर US पैसिफिक फ्लीट की नेवल एयर फोर्सेस की प्रवक्ता कमांडर अमेलिया उमायाम ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त ये विमान हवाई प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों जेट्स के चारों क्रू मेंबर्स सुरक्षित रूप से बाहर निकल आए और इस हादसे की जांच की जा रही है। बेस के अधिकारियों ने बताया है कि दोनों विमान को  क्रू में बर्स की हालत स्थिर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here