Thursday, October 15, 2026
Home Education रेलवे मंडी स्कूल की छात्रा मोनिका ने बायलोजी में प्राप्त किए 100...

रेलवे मंडी स्कूल की छात्रा मोनिका ने बायलोजी में प्राप्त किए 100 अंक, बनी स्कूल की शान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के नतीजों में रेलवे मंडी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की छात्रा मोनिका शर्मा ने बायलोजी विषय में 100 में से 100 अंक हासिल कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया।इस उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्कूल के प्रिंसिपल और लेक्चरर सतपाल सिंह ने छात्रा को सम्मानित कर उसकी मेहनत और लगन की सराहना की।

Advertisements

स्कूल प्रशासन के अनुसार मेडिकल स्ट्रीम के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बेहतरीन प्रदर्शन किया है और स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। खास बात यह रही कि सभी विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रिंसिपल और अध्यापकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से बड़ी सफलताएं हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत कर बड़े लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here