
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एक जोत सेवा समिति जगतपुरा होशियारपुर के सदस्य कुलवंत सिंह ढक्कोवाल ने एक प्रैस ब्यान जारी करते हुए बताया कि समिति के सरप्रस्त कुलदीप सिंह पत्ती के आदेशानुसार मुहल्ला जगतपुरा में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिस की अध्यक्षता समिति के सीनियर उप-प्रधान सुरजीत सिंह पत्ती ने की। इस अवसर पर भारतीय विकलांग क्लब पंजाब के चेयरमैन नरेश कुमार हांडा मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। क्लब के कार्यकारी प्रधान मनजीत सिंह लक्की इस समारोह में विशेष तौर पर शामिल हुए। इस समारोह के दौरान एक विकलांग लड़की को सिलाई मशीन भेंट की गई। चेयरमैन हांडा ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर समिति के महासचिव जरनैल सिंह धीर ने समिति द्वारा किए जा रहे समाज भलाई के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर कार्यकारी प्रधान लक्की तथा सीनियर उप-प्रधान सुरजीत सिंह पत्ती ने भी अपने विचार पेश किए। कुलवंत सिंह ढक्कोवाल ने समिति द्वारा पिछले समय में किए गए कार्यों की जानकारी दी।
इस अवसर पर चरणजीत कौर, मधु शर्मा, अंकित शर्मा, शिवानी, एक जोत, पूजा पत्ती, मनजीत सिंह, सुरजीत सिंह, कुलदीप सिंह पत्ती, नरेश कुमार हांडा, कुलविंदर कौर, कुलवंत सिंह के अलावा मुहल्ला निवासी उपस्थित थे।












