Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur राधा कृष्ण मंदिर केंथा में श्री गणपति जी एवं लक्ष्मी नारायण जी...

राधा कृष्ण मंदिर केंथा में श्री गणपति जी एवं लक्ष्मी नारायण जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

होशियारपुर/दसूहा (द स्टैलर न्यूज़)। राधा कृष्ण मंदिर केंथा में भगवान श्री गणपति गणेश जी एवं लक्ष्मी नारायण विष्णु जी की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण में आयोजित इस पावन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान का गुणगान किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। समाजसेवी एवं पत्रकार संजीव कुमार को जानकारी देते हुए रविंद्र शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में रविंद्र शर्मा, रजनी शर्मा, रमन कुमार एवं आराध्या ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ सेवा निभाई, जिसके चलते कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा की सभी धार्मिक रस्में विधि-विधान के अनुसार संपन्न करवाई गईं। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में डूबकर प्रभु का गुणगान किया और मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।

Advertisements

कार्यक्रम के दौरान महंत श्री निवास राधा कृष्ण मंदिर केंथा के सहयोग से संपूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणपति जी एवं लक्ष्मी नारायण जी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अंत में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here