
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अरोड़ा वंश सभा की ओर से सरपरस्त संजीव अरोड़ा एवं प्रधान टिंकू नरूला के नेतृत्व में मानवता की सेवा का एक सराहनीय कार्य करते हुए कैंसर पीड़ित मरीज जो की पीजीआई अस्पताल चंडीगढ़ में दाखिल था की सहायता के लिए दवाइयाँ खरीदने हेतु ₹8500 का चैक भेंट किया गया। इस अवसर पर सभा के सदस्यों ने मरीज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना ही सबसे बड़ी सेवा है। प्रधान टिंकू नरूला ने कहा कि अरोड़ा वंश सभा हमेशा समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती रही है और आगे भी जरूरतमंद परिवारों की हर संभव सहायता करती रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी पीड़ित व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।

इस अवसर पर सभा के सरपरस्त एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में गंभीर बीमारियों का इलाज बहुत महंगा हो चुका है, ऐसे में समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंद मरीजों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है और संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने मरीज एवं उसके परिवार को हौसला देते हुए कहा कि पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। सभा के सदस्यों ने सभी लोगों से अपील की कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा आगे आएं ताकि समाज में आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत हो सके। इस अवसर पर दविंद्र अरोड़ा, अजय चावला, विजय अरोड़ा,पवन अरोड़ा, राजीव मनचंदा, एच.के.नाकड़ा, संजीव कथूरिया व अन्य उपस्थित थे।












