विश्वविद्यालय एस.एस.जी. क्षेत्रीय केंद्र बजवाड़ा में जश्न-ए उत्सव 2019 का हुआ आयोजन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस/मुक्ता वालिया। नारीत्व के उत्सव की परंपरा को ध्यान में रखते हुए पंजाब विश्वविद्यालय एस.एस.जी. क्षेत्रीय केंद्र बजवाड़ा होशियारपुर में आज बड़े उत्साह के साथ जश्न-ए-उत्सव 2019 मनाया। इस वर्ष का विषय- दो रंग सदा महफूज रहने, फूल दे ते फुलकारी दे, रखा गया। समारोह की अध्यक्षता जिलाधीश होशियारपुर ईशा कालिया ने की। उन्होंने केवल छात्रों को अपने जीवन के महत्वपूर्ण अनुभवों से परिचित करवाया, बल्कि विभिन्न बाधाओं से निपटने के लिए भी मार्ग प्रशस्त किया। जिनका सामना हम रोज़ करते हैं। इस मौके पर मर्लिन नारोटा गेस्ट ऑफ ऑनर भी मौजूद थी,

Advertisements

जिन्होंने न्यूयॉर्क से परिसर का दौरा किया और कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को देखकर प्रभावित हुई। प्रो. एच.एस. बैंस निदेशक पी.यू.एस.एस.जी.आर.सी. होशियारपुर ने टीम पी.यू.एस.एस.जी.आर.सी. को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान इंटर कॉलेज प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें शहर भर से विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे कविता पाठ, नेल आर्ट, मेंहदी, रंगोली, फोक डांस, फोक सिंगिंग आदि का आयोजन किया गया। जिसमें मिस पंजाबन टैलेंट का भी आयोजन किया गया था। जिसमें छात्रों की प्रतिभा को प्रदर्शित किया गया था। जिसमें शवेता को मिस पंजाबन का ताज पहनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here