Thursday, October 29, 2026
Home Himachal मैं हूं जनता का सेवक, मुझसे मिलने के लिए खुले रहेंगे घर...

मैं हूं जनता का सेवक, मुझसे मिलने के लिए खुले रहेंगे घर के दरवाजे:  रायजादा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। मैं तो जनता का सेवक हूं और हमेशा जनता के लिए उपलब्ध रहता हूं। मुझसे मिलने के लिए एड़ी चोटी का जोर नहीं लगाना पड़ेगा। मैं आसानी से जनता को कहीं भी मिल जाऊंगा। मेरे दरवाजे हर इंसान के लिए हमेशा खुले हैं। यह बात हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा ने कही। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र की जनता पहले तक अनुराग ठाकुर को आशीर्वाद देती आई है, लेकिन उन्हें जनता की कद्र नहीं है। न ही उन्हें अपने कार्यकर्त्ताओं की कोई कद्र है।

Advertisements

अनुराग कार्यकर्त्ताओं और जनता दोनों के ही संपर्क में पूरे 5 साल नहीं आते। यहां तक की हिमाचल में आपदा आई तो भी अनुराग प्रदेश में नहीं किसी को दिख पाए। अब जनता भी इनसे सवाल करे कि जीत के बाद यह कहां गायब रहते हैं और जनता की याद चुनावों के दिनों में ही उन्हें क्यों आती है। रायजादा ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में औरों के विकास को अपना बताकर काम नहीं चलने वाला है। जनता सब जानती है कि अनुराग ठाकुर विकास करवाने में पूरी तरह से फेल ही हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here