Wednesday, October 28, 2026
Home International स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 46 लोगों की मौ-त,...

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 46 लोगों की मौ-त, कई घायल

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। स्पेन में एक दर्दनाक हादसा होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार, मैड्रिड के दक्षिण क्षेत्र में दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर हो गई। इस हादसे में अब तक 46 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मृतकों का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने इस दर्दनाक रेल हादसे को लेकर दुख जताया है। 

Advertisements

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस हादसे के बारे में जानकारी मिलने के बाद शॉक में हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक X हैंडल पर कहा- “टोलेडो में हुए इस गंभीर ट्रेन हादसे से मैं स्तब्ध हूं। मैं परिवहन मंत्री और कैस्टिला-ला मांचा के अध्यक्ष के लगातार संपर्क में हूं। इमरजेंसी सेवाएं पीड़ित लोगों की मदद करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, संबंधित सभी प्रशासनिक इकाइयों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। मेरी संवेदनाएं, एकजुटता और समर्थन सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here