Friday, October 23, 2026
Home International बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा जारी, हिंदुओं के 20 घर जले, 65 घरों...

बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा जारी, हिंदुओं के 20 घर जले, 65 घरों को लगाई गई थी आग

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। बांग्लादेश में अभी भी सांप्रदायिक हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं। अब रंगपुर उपजिला पीरगंज में हिंदुओं के घरों में आग लगाने का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार की है, जिसमें 20 घर बुरी तरह जल गए हैं। यह घटना पीरगंज के एक गांव रामनाथपुर यूनियन में माझीपारा के जेलपोली में घटी है। बताया गया कि इस घटना में 20 घर बुरी तरह जल गए हैं। यूनियन परिषद के चेयरमैन मोहम्मद सदीकुल इस्लाम ने बताया कि उपद्रवियों ने 65 घरों में आग लगाई थी। आगजनी करने वाले लोग स्थानीय संस्था जमात-ए-इस्लामी और उसकी स्टूडेंट विंग इस्लामी छात्र शिबिर के सदस्य थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here