Friday, October 23, 2026
Home National केरल में भारी नुक्सान के बाद अब उत्तराखंड में भी रैड अलर्ट

केरल में भारी नुक्सान के बाद अब उत्तराखंड में भी रैड अलर्ट

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। केरल में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद हुए नुक्सान और मौतों के बाद मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए भी रैड अलर्ट जारी किया है। बता दें मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में भी बारिश जारी है। उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने सोमवार के लिए रेड अलर्ट और मंगलवार के लिए ऑरेंज जारी किया है। चार धाम यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। सोमवार के लिए स्कूलों को बंद रखा गया है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण भोपाल समेत पूरे प्रदेश में बीते 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। दिल्ली में रविवार से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम समेत आसपास के कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश की आशंका है। हरियाणा में भी जोरदार गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। बंगाल में 17 से 20 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here