Wednesday, October 21, 2026
Home National टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए ट्रेन से लाए गए थे हथियार,...

टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए ट्रेन से लाए गए थे हथियार, 2 महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार

मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। 18 अक्टूबर को हुई इस फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद मामले में जांच और तेज होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisements

इनकी पहचान कुणाल (21), सुमित (19), राधा (23) और बबीता (23) के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इन चारों को अदालत में पेश किया गया। महाराष्ट्र पुलिस सीआईडी, मुंबई की टीम ने अदालत से हिरासत में पूछताछ और औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति मांगी, जिसे मंजूर कर लिया गया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर 3 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया। जांच में सामने आया है कि अनिल पंडित के निर्देश पर कुणाल ने अमृतसर से एक पिस्तौल और 20 कारतूस की व्यवस्था की थी। उसने राधा और बबीता को हथियार लेकर मुंबई भेजा।

फायरिंग के बाद ये दोनों महिलाएं दिल्ली वापस लौट रही थीं, जिन्हें 20 अक्टूबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। कुणाल और सुमित को सोनीपत से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन्हें मुंबई पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here