Wednesday, October 21, 2026
Home National भरवाईं चौक पर जाम खुलवाते समय 2 बसों में फंस कर गई...

भरवाईं चौक पर जाम खुलवाते समय 2 बसों में फंस कर गई पुलिस अधिकारी की जान

ऊना (द स्टैलर न्यूज)। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चिंतपूर्णी स्थित भरवाईं चौक पर ट्रैफिक जाम खुलवाते समय दर्दनाक हादसा हो गया। ड्यूटी पर तैनात 53 वर्षीय सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार धीमान दो बसों के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। चिंतपूर्णी पुलिस ने दोनों बस चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisements

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी राजेश कुमार को चिंतपूर्णी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि, टांडा ले जाते समय भरवाईं के समीप ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

चिंतपूर्णी पुलिस ने दोनों बस चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी, ताकि हादसे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद राजेश कुमार के पार्थिव शरीर को कुछ समय के लिए चिंतपूर्णी पुलिस थाने लाया जाएगा। इसके बाद उन्हें उनके पैतृक स्थान नगरोटा सूरियां, जिला कांगड़ा ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here