Thursday, October 8, 2026
Home International अमेरिका में डूबने से भारतीय इंजीनियर की मौत

अमेरिका में डूबने से भारतीय इंजीनियर की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका से एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है, जहां एक 33 वर्षीय भारतीय आईटी पेशेवर (इंजीनियर) वेंकटेश डोपालपुडी की मौत हो गई है, जब उनकी कार अमेरिकी राज्य कंसास में अचानक आई बाढ़ के कारण पानी में बह गई। यह हादसा कंसास के वेलिंगटन के पास साउथ ओलिवर रोड पर हुआ, जहां भारी बारिश के कारण सड़कों पर भयंकर बाढ़ आ गई थी। मृतक युवक मूल रूप से आंध्र प्रदेश का रहने वाला था और अमेरिका के नेब्रास्का के ओमाहा में रहता था। 33 वर्षीय वेंकटेश डोपालपुडी, जो H-1B वीजा पर अमेरिका में काम कर रहे थे।

Advertisements

वेंकटेश ह्यूस्टन से लौट रहे थे। उन्होंने एक टोल-फ्री रास्ता चुना था, जिसके कारण वे वेलिंगटन के पास एक स्थानीय लिंक रोड पर बाढ़ के पानी में फंस गए। कैंसस हाईवे पेट्रोल हेलीकॉप्टर, लोकल पुलिस और ड्रोन की मदद से सर्च ऑपरेशन के बाद, कल घटनास्थल से करीब चौथाई मील दूर पानी से उनकी बॉडी बरामद की गई। ह्यूस्टन में इंडियन एम्बेसी ने इस बुरी घटना पर गहरा दुख जताया है। एम्बेसी ने ट्वीट करके बताया कि वे मरने वाले के परिवार और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के लगातार संपर्क में हैं। वेंकटेश की बॉडी को भारत वापस लाने और सभी कानूनी प्रोसेस पूरे करने के लिए हर मुमकिन मदद दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here