
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक पब में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में 22 लोगों की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंचने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने ऑनलाइन वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें पब के दरवाजे के आग की लपटें और धुआं निकलता दिख रहा है।

इसके बीच में लोगों को भागने की कोशिश करते देखा जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें आधी रात के आसपास बैंकॉक के उत्तरी हिस्से में स्थित ना लादप्राओ पब में आग लगने की सूचना मिली थी। बाद में घटनास्थल पर पहुंचे थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने बताया कि 27 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।












