Thursday, October 8, 2026
Home Himachal कार से उतरते ही महिला पर पहाड़ी से गिरी चट्टान, हुई मौत

कार से उतरते ही महिला पर पहाड़ी से गिरी चट्टान, हुई मौत

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के बीच नालागढ़ की एक महिला पर पहाड़ी से चट्टान गिरने से उसकी मौत हो गई। महिला नालागढ़ की रहने वाली थी और मनाली की ओर जा रही थी। वह औट के शनि मंदिर के पास बाहर उतरी थी, इसी दौरान पहाड़ी से गिरा भारी चट्टाननुमा पत्थर सीधा महिला के सिर से टकराया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी। साथ में मौजूद स्वजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। 38 वर्षीय सुखबीर कौर पत्नी जसविंदर सिंह, निवासी गांव गुरुवाला करसौली, डाकघर कालीबाड़ी, तहसील नालागढ़, जिला सोलन (हिप्र) अपने पति एवं बच्चे के साथ निजी वाहन में नालागढ़ से मणिकर्ण की ओर जा रही थीं।

Advertisements

प्रारंभिक जांच के अनुसार, जब उनका वाहन संदली मोड़ स्थित शनि मंदिर के समीप रुका, तो महिला अपने बच्चे को शौच करवाने के लिए वाहन से बाहर उतरी। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक एक पत्थर गिरकर उनके सिर पर आ लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गई। उन्हें तत्काल उपचार हेतु नगवाई अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान बच्चे को कोई चोट नहीं लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here