Sunday, October 25, 2026
Home Himachal सुजानपुर विस मतदान केन्द्रों की सूचियों पर सुझाव 13 तक प्रस्तुत करें

सुजानपुर विस मतदान केन्द्रों की सूचियों पर सुझाव 13 तक प्रस्तुत करें

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(एसडीएम) 37-सुजानपुर डॉ हरीश गज्जू ने जानकारी दी कि आगामी विधान सभा निर्वाचन-2022 को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान केन्द्रों के संसोधन, युक्तिकरण/सृजन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 37- सुजानपुर विधान सभा केन्द्रों की सूचियां उपमंडल सुजानपुर में वीरवार 7 जुलाई को प्रकाशित कर दी गई हैं। आम जनता इन सूचियों पर सुझाव 13 जुलाई तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने 37-सुजानपुर विधान सभा के समस्त नागरिकों से आह्वान किया है कि वे मतदान केन्द्रों के संसोधन, युक्तिकरण व सृजन के सम्बध में कोई परामर्श प्रस्तुत करना चाहते हो तो अपना अभ्यावेदन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(एसडीएम) के समक्ष 13 जुलाई तक प्रस्ततु कर सकते हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here