Sunday, October 25, 2026
Home Himachal प्राकृतिक खेती पर जागरूकता अभियान 8 जुलाई को

प्राकृतिक खेती पर जागरूकता अभियान 8 जुलाई को

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। उप परियोजना निदेशक, आतमा राकेश कुमार ने यह जानकारी दी कि विकास खंड भोरंज और बमसन के 76 ग्राम पंचायत प्रधानों के लिए 8 जुलाई को सुबह 10 बजे 1.30 बजे तक ऑनलाइन प्राकृतिक  खेती पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने प्रधानो से आग्रह किया कि परियोजना निदेशक, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा), हमीरपुर से ऑनलाइन कार्यक्रम के लिए जो लिंक दिया जायेगा उसी के अनुसार कार्यक्रम को ज्वाइन करें।

Advertisements

कार्यक्रम से हासिल जानकारी को अपनी सम्बंधित पंचायत के किसानों से सांझा करें ताकि प्राकृतिक खेती से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जा सके और अधिक से अधिक क्षेत्र को इस खेती के अंतर्गत लाया जा सके ताकि जहरमुक्त प्राकृतिक खेती के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here