बच्चों ने रैली निकाल दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जिला भर के स्कूलों में पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए। पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। डीएवी पब्लिक स्कूल दरकोटी (टोणी देवी) में पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिस में छात्रों द्वारा बाजार में रैली निकाल कर लोगों को जागरुक किया गया। इस मौके तहसील परिसर में स्कूली बच्चे तहसीलदार डॉक्टर आशीष शर्मा से मिले।

Advertisements

डॉक्टर आशीष शर्मा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का इस वर्ष का उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक के दुशप्रभाव के बारे में सचेत करना है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रयासों से विश्व पर्यावरण बचाने के प्रयास जारी है। हमें भी पर्यावरण की रक्षा के लिए अपने दायित्वों को निभाना चाहिए। इस मौके पर ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here