Monday, October 26, 2026
Home Himachal जिला परिषद सदस्य चैतन्य शर्मा ने होली के पावन पर्व पर बच्चों...

जिला परिषद सदस्य चैतन्य शर्मा ने होली के पावन पर्व पर बच्चों को बांटी पिचकारियां

गगरेट(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: दीपक जसवाल। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड भंजाल के जि़ला परिषद सदस्य चैतन्य शर्मा ने होली के पावन पर्व पर पूरे विधानसभा में बच्चों को बंटी पिचकारियां। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी नेता ने होली पर्व पर बच्चों को याद किया हो। बच्चे पिचकारियां ओर चैतन्य शर्मा को अपने बीच पाकर बेहद खुश है। पार्षद चैतन्य शर्मा की युवा शक्ति पराक्रम टीम ने पूरे विधानसभा में बच्चों को पिचकारियां बाटने का कार्य किया। होली के पर्व पर चैतन्य शर्मा ने बच्चों को बताया कि होली का पर्व हमे बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेह देता है।

Advertisements

चैतन्य शर्मा युवा नेता नई सोच के साथ राजनीति में आये है। अपने पहले ही चुनाव में उन्होंने अपने विरोधियों की जमानतें तक जब्त करवा दी थी। चैतन्य शर्मा की कार्यशैली से लोग खासे प्रभावित है। आने वाले समय में हिमाचल में विधानसभा के चुनाव भी आने वाले है। चैतन्य शर्मा की चर्चा अभी से पूरे विधानसभा में हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here