Thursday, October 8, 2026
Home Crime पेट्रोल पंप सील करने गए अधिकारी की हत्या

पेट्रोल पंप सील करने गए अधिकारी की हत्या

महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पेट्रोल पंप सील करने पहुंचे इंडियनऑयल के अधिकारी महेश शेलके की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि महेश शेलके इंडियनऑयल की टीम के साथ अंबाचोंडी गांव स्थित एक पेट्रोल पंप को सील करने पहुंचे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप मालिक के परिवार और वहां मौजूद लोगों के साथ उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महेश शेलके पर चाकू से एक-दो नहीं, बल्कि 7 बार हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल महेश की मौत हो गई।

Advertisements

महेश इंडियनऑयल में मैनेजर और फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। वहीं, इस घटना के बाद इंडियनऑयल ऑफिसर्स एसोसिएशन में भी भारी आक्रोश है। एसोसिएशन ने मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के साथ आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग उठाई गई है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी घटना को निंदनीय और अस्वीकार्य बताया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय और इंडियनऑयल महेश के परिवार को हर संभव मदद देंगे। इंडियनऑयल चेयरमैन एएस साहनी ने भी महेश शेलके की मौत पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि ड्यूटी निभाते समय उन पर जानलेवा हमला किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here