Tuesday, October 20, 2026
Home Crime थाना माडल टाऊन पुलिस ने दो युवकों को 153 ग्राम नशीले पदार्थ...

थाना माडल टाऊन पुलिस ने दो युवकों को 153 ग्राम नशीले पदार्थ सहित किया काबू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। थाना माडल टाऊन पुलिस ने दो युवकों को 153 ग्राम नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई सुशील सिंह पुलिस पार्टी सहित ईएसआई अस्पताल के पास गश्त के दौरान मौजूद थे तो दो युवक स्कूटरी पर सवार होकर बड़ी तेजी के साथ आ रहे थे जो सामने पुलिस पार्टी को देखकर एकदम पीछे मुडऩे लगे जिसे एएसआई सुशील सिंह ने साथी कर्मियों की मदद से दोनों युवकों को शक के आधार पर रोककर नाम पता पूछा। जिन्होंने अपना नाम नीतिश कुमार पुत्र अजय चौधरी निवासी गली नं 4 मोहल्ला सरूप नगर थाना माडल टाऊन होशियारपुर बताया और दूसरे नौजवान ने अपना नाम सूरज पुत्र अनु रंजन कुमार निवासी मोहल्ला बाजीगर सुंदर नगर होशियारपुर बताया। जिनकी तलाशी लेने पर नीतिश कुमार से 96 ग्राम नशीला पदार्थ और सूरज से 57 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जिस पर थाना माडल टाऊन पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here