Tuesday, October 20, 2026
Home Crime गांव महितपुर का गोरा 15 ग्राम हैरोइन व 295 नशीले कैप्सूल सहित...

गांव महितपुर का गोरा 15 ग्राम हैरोइन व 295 नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार

leader-arrested-poppy-husk-jalandhar-police-punjab

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। थाना सदर पुलिस ने एक व्यक्ति को 15 ग्राम हैरोइन व 295 नीले नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई नामदेव पुलिस पार्टी सहित गश्त के संबंध में महितपुर जा रहे थे तो मनजीत सिंह उर्फ गोरा पुत्र दिलबाग सिंह निवासी महितपुर थाना सदर होशियारपुर जो पैदल सडक़ किनारे आ रहा था ने पुलिस पार्टी देखकर हाथ में पकड़ा लिफाफा सडक़ किनारे कच्चे रास्ते में फेंक दिया और खुद खेतों की तरफ मुडऩे लगा।

Advertisements

जिसको पुलिस पार्टी ने काबू करके लिफाफे की तलाशी ली तो लिफाफे में से 15 ग्राम हैरोइन व 295 नीले नशीले कैप्सूल बरामद हुए। जिस पर थाना सदर पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here