Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh PSPCL के पूर्व चेयरमैन केडी चौधरी, SDO संजीव व बिल्डर अमित गर्ग...

PSPCL के पूर्व चेयरमैन केडी चौधरी, SDO संजीव व बिल्डर अमित गर्ग को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना ने पंजाब स्टेट पॉलर कार्पोरेशन लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन केडी चौधरी, तत्कालीन एसडीओ संजीव प्रभाकर और लुधियाना के बिल्डर अमित गर्ग को सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के मामले में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस जांच में सामने आया कि तीनों ने कथित मिलीभगत से पीएसपीसीएल के करीब 10 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर लुधियाना की निजी हाउसिंग कॉलोनी बसंत सिटी में 66 केवी सब-स्टेशन स्थापित कराया।

Advertisements

जांच एजेंसियों के अनुसार नियमों के तहत इस तरह का सब-स्टेशन कॉलोनी डेवलपर को अपने खर्च पर लगाना था, लेकिन आरोप है कि विभागीय अधिकारियों ने नियमों को दरकिनार करते हुए सरकारी फंड का इस्तेमाल किया। विजिलेंस ब्यूरो का कहना है कि जांच के दौरान PSPCL अधिकारियों और बिल्डर के बीच मिलीभगत के सबूत मिले हैं। बताया गया कि संजीव प्रभाकर कुछ वर्ष पहले विभाग से डिप्टी चीफ इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि केडी चौधरी वर्ष 2017 में PSPCL के CMD पद से रिटायर हुए थे। विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले की जांच वर्ष 2021 से चल रही थी और इसी वर्ष प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here