
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 21 मई को फतेहगढ़ चुंगी नजदीक टूटे हुए पोल के नया लगाने के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। जिस कारण 11 केवी सुतैहरी फीडर और माउंट एवेन्यू फीडरों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

जिस कारण बेगमपुरा, बिक्रम इंक्लेव, रवायल इंक्लेव, विजय नगर, फतेहगढ़, गोबिंद नगर, शंकर नगर, जगीरपुरा, सैंट्रल टाउन, सैशन चौक, सुतैहरी रोड, सरूप नगर आदि इलाकों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।












