
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में मोहल्ला तुलसी नगर स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ने पूजन किया और सभी को भगवान के प्रकट उत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान ने हमें समरसता, प्रेम और त्याग एवं भक्ति का संदेश दिया है, जिस पर चलकर ही हम इस जीवन के भवसागर से पार हो सकते हैं।

इस मौके पर भगवान के पूजन एवं ध्वज पूजन के बाद भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर पार्षद अंजू बाला, मनसा राम, पूर्व पार्षद मोहन लाल पहलवान, राकेश ग्रोवर, देविंदर सिंह (राजू), सुनील कुमार, बोधराज, सोनू, विजय कुमार, अमरजीत टीट्टू, निट्टा, तोषी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य एवं मोहल्ला निवासी मौजूद थे।












