बरनाला में होने वाले निंरकारी संत समागम की तैयारियां शुरू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। निरंकारी मिशन के सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की छत्रछाया में बरनाला में निरंकारी संत समागम 2 मार्च को होने जा रहा है। इस संत समागम की तैयारियां संगतों द्वारा श्रद्धापूर्वक व उत्साह से शुरू कर दी गई है। यह समागम प्रात:काल 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नई दाना मंडी बरनाला में होने जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए बरनाला ब्रांच के संजोयक जीवन गोयल ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज पहली बार बरनाला आ रहे है। बरनाला साध संगत में बहुत उत्साह देखा जा रहा है।

Advertisements

बरनाला निरंकारी सेवादल और साध संगत तन मन से लगी सेवा में

दाना मंडी की साफ सफाई में बरनाला सेवादल और साध संगत तन मन से सेवा में लग गयी है ताकि बाहर से आने वाली संगत को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। इस समागम में सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि से आने वाले श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। उन्होंने बताया कि सतगुरू माता जी संसार को प्यार, एकता, विश्व भाईचारा, अमन शान्ति आदि गुणों को अपनाने और समाज में बढ़ रहे नफऱत, वैर, ईष्र्या के प्रदूषण को प्यार के साथ ख़त्म करने का संदेश दे रहे हैं।

क्षेत्रीय संचालक शम्मी गोयल ने बताया कि इस निरंकारी संत समागम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। समूह संगत दाना मंडी में एक सुंदर शामियाना रूपी बड़ा पंडाल लगाने के साथ साथ डिस्पेंसरी, लंगर, पीआऊ, कैंटीन, पार्किंग, पब्लिकेशन,सुरक्षा सहित आदि की तैयारियां शुरु कर दी गई है। उन्होंने आगे बताया कि संत निरंकारी मिशन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आर्शीवाद से जहां अध्यात्मिकता के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों जैसे रक्तदान शिविरों, सफ़ाई अभियान, मैडीकल कैंपों आदि में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर समाज के वातावरण को सुंदर बनाई रखने के लिए भी भरपूर योगदान दे रहा है। उन्होंने समुह श्रद्धालुओं व शहर के स्थानीय लोगो को इस संत समागम में पहुंच कर सतगुरु माता जी के आशीश वचनों को श्रवण करने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here