Monday, October 26, 2026
Home Himachal हमीरपुर से अनुराग और सुजानपुर से रविंद्र डोगरा ने भरे नामांकन पत्र

हमीरपुर से अनुराग और सुजानपुर से रविंद्र डोगरा ने भरे नामांकन पत्र

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 मई को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन सोमवार को जिला हमीरपुर में कुल 4 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।  

Advertisements

 संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के लिए भाजपा के अनुराग सिंह ठाकुर ने नामांकन पत्र भरा। जबकि, वीरेंद्र सिंह कंवर ने अनुराग सिंह ठाकुर के कवरिंग कैंडिडेट के रूप में पर्चा दाखिल किया।

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जगदीप कुमार ने भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र भरा। उधर, विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर के उपचुनाव के लिए एनसीपी के प्रत्याशी रविंद्र सिंह डोगरा ने एसडीएम कार्यालय सुजानपुर में अपना पर्चा दाखिल किया। जबकि, विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर के लिए सोमवार को कोई भी नामांकन पत्र नहीं भरा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here