Sunday, October 18, 2026
Home Himachal कोर्ट परिसर में चली गोलियां, पूर्व विधायक पर हमले का आरोपी घायल,...

कोर्ट परिसर में चली गोलियां, पूर्व विधायक पर हमले का आरोपी घायल, गोली चलाने वाला काबू

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। बिलासपुर कोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने गोलियां चलानी शुरु कर दी। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। जानकारी मुताबक पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाला आरोपी सन्नी गिल पुत्र जिंदर सिंह पंजाब के लुधियाना में किला मोहल्ला का रहने वाला है और वहां कसाई की दुकान में झाड़ू मारने का काम करता है। पुलिस के अनुसार कांग्रेस के बिलासपुर से पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर चार महीने पहले हमले का मुख्य आरोपी सौरभ पटियाल अपने साथियों के साथ पेशी के लिए कोर्ट आया था। 

Advertisements

इस दौरान सन्नी गिल ने उस पर गोली चलाई, जो सौरभ पटियाल की पीठ पर लगी। चार महीने पहले बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलीकांड में घायल सौरव पटियाल व उसके दोस्तों ने हमला कर लहूलुहान किया था। इस हमले में बंबर ठाकुर के चेहरे पर चोट लगी थी। डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि घायल सौरव पटियाल को एम्स रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here