Thursday, October 22, 2026
Home Himachal अधिकारियों और बच्चों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद

अधिकारियों और बच्चों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा: वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में आयोजित किए जा रहे सेवा सप्ताह का चौथा दिन सोमवार को हमीरपुर जिले में भी आशीर्वाद दिवस के रूप में मनाया गया। जिला कल्याण अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि इस उपलक्ष्य पर जिले भर में युवाओं और बच्चों ने अति वरिष्ठ नागरिकों सेे घर-घर जाकर आशीर्वाद लिया तथा उनके साथ फोटो-सेल्फियां लीं। इस दौरान बुजुर्गों ने अपने अनुभवों और गौरवमयी क्षणों को नई पीढ़ी के साथ साझा किया। इस अवसर पर बच्चों को अपने बुर्जुगों के स्वास्थ्य और खान-पान का विशेष ध्यान रखने तथा उनके साथ समय व्यतीत करने की सलाह दी गई।

Advertisements

जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि आशीर्वाद दिवस पर जिले भर में आयोजित किए गए कार्यक्रमों में सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं तथा पंचायतीराज संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।  हमीरपुर की निकटवर्ती ग्राम पंचायत दड़ूही में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला कल्याण अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा के अलावा तहसील कल्याण अधिकारी गीता मरवाहा, स्वयंसेवी संस्था पहचान की पदाधिकारी चेतना, पंचायत प्रधान उषा बिरला और अन्य लोगों ने वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद लिया तथा उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।

उधर, ग्राम पंचायत धनेड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगडिय़ाणी के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह, कल्पना चंदेल, मोनिका मेहता, रविंद्र सिंह और अन्य शिक्षकों ने गांव खटवीं, लिगवीं और धनेड में वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय गज्जण राम की धर्मपत्नी कृष्णी देवी को गुलदस्ता भेंट किया तथा उनका शुभ आशीष लिया। उन्होंने दौलत राम, दुलूबीं, रोशनी देवी, रोशन लाल, ओम दत्त, बलवीर जमवाल, हंसराज और अन्य वरिष्ठ नागरिकों से भी भेंट की तथा बच्चों द्वारा तैयार किए गए ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से बुजुर्गों को शुभकामनाएं दीं। इसी प्रकार जिले की अन्य पंचायतों में भी आशीर्वाद दिवस मनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here