नरेंद्र ठाकुर का एक दिन-एक पँचायत कार्यक्रम फिर हुआ शुरू

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा: विधायक नरेंद्र ठाकुर ने अपना एक दिन-एक पँचायत अभियान एक बार फिर से शुरू कर दिया है। विगत है कि 7-सितम्बर को उनके बड़े भाई की आकस्मिक मृत्यु के कारण ये कार्यक्रम बन्द कर दिया गया था।

Advertisements

इसी अभियान के तहत आज नरेंद्र ठाकुर ने ग्राम पँचायत अघार के झाँडी, अघार, चौकड़, कोठी और कुघाण गाँवों में पाँच नुक्कड़ सभायें कीं। उन्होंने स्थानीय जनता की समस्यायें सुनी और उनका मौके पर ही समाधान भी किया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष रमेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सद्स्य बलदेव धीमान, मण्डल महामंत्री सुरेश सोनी, मण्डल कार्यकारिणी सद्स्य संजीव ठाकुर व राजेश कुमार, पँचायत समिति सद्स्य अमित धीमान तथा पूर्व प्रधान वसुदेव उपस्थित रहे।
नरेंद्र ठाकुर ने नुक्कड़ सभाओं में समस्याओं के समाधान के साथ-साथ आम जनता से भाजपा की देश और प्रदेश सरकारों की उपलब्धियों को भी गिनाया। विधायक ने सरकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पंहुचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य और केन्द्र में मौजूद भाजपा की सरकारें प्रदेश में समानांतर विकास के लिए संजीदा हैं, और अपनी विकासात्मक नीतियों के कारण हिमाचल में सरकार फिर से सत्ता में आयेगी। 
सेवा और समर्पण अभियान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस अभियान प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 20 वर्ष पूरे होने पर चलाया गया है। ये अभियान17-सितम्बर से 7-अक्टूबर तक चलेगा जिसके दौरान सेवा कार्यों की अनेक योजनाएँ बनाई गईं हैं। इन सेवा कार्ययोजनाओं को लेकर विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। सेवा और समर्पण अभियान की अवधि में 25-सितम्बर को पँ. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी है। इसकी पूर्व संध्या पर 24-सितम्बर को मण्डल के हर बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 2-अक्तूबर को गांधी जयंती  के दिन मण्डल स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। अपने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाये गए सेवा और समर्पण अभियान को सफल बनाने के लिए अपने प्रयासों को तेज करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here