Sunday, October 25, 2026
Home Himachal ब्रेकिंग: एनएच निर्माण कंपनी ने बिना परमिशन तोड़ डाला उहल जंगलबेरी रोड, पीडब्ल्यूडी टौणी...

ब्रेकिंग: एनएच निर्माण कंपनी ने बिना परमिशन तोड़ डाला उहल जंगलबेरी रोड, पीडब्ल्यूडी टौणी देवी ने रुकवाया काम

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। एनएच निर्माण कंपनी का एक बड़ा कारनामा फिर सामने आया है। टौणी देवी  के उहल चौक पर  लोआखर कक्कड़, जंगलबेरी, रोड का एक हिस्सा बिना किसी परमिशन के तोड़ डाला। मौके पर लोक निर्माण विभाग  टौणी देवी मंडल के अधिकारियों ने पहुंच निर्माण कंपनी को कटान करने से रोका है। पी डब्ल्यू डी डिवीजन टौणी देवी एक्सियन देवराज भाटिया ने बताया कि  एस डीओ नीतीश भारद्वाज ने उहल रोड को क्षतिग्रस्त करने पर निर्माण कंपनी को रोका है। बिना परमिशन लोक निर्माण विभाग के रोड को नुकसान पहुंचाने पर  निर्माण कंपनी के खिलाफ नियमों के तहत कार्यवाही भी होगी। उधर पहले से ही विवादों में चलो हुई सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी की इस मनमर्जी से ग्राम पंचायत टपरे , गुवारडु, उहल, भटेड, पौहज, बजरोल, कक्कड़, उटपुर के प्रधानों और उप प्रधानों ने कड़ा विरोध जताया है और निर्माण कंपनी को नियमों में रहकर काम करने की हिदायत दी है।

Advertisements

ग्राम पंचायत गुवारडु की पूरी पंचायत प्रधान सरोज कुमारी वार्ड पंच अनीता, कांता ,सुनीता, मनोज , करमचंद, अंजू, ने निर्माण कंपनी की मनमर्जी का कड़ा विरोध जताया। पौहज पंचायत प्रधान रीना देवी, भटेड पंचायत  के प्रधान प्रकाश चंद, उप प्रधान अनिल कुमार,  इत्यादि ने बताया कि करीब 26 पंचायतों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण सड़क को बंद करने से हजारों लोगों को दिक्कत होगी। प्रशासन इस पर कड़ा एक्शन ले। वहीं निर्माण कंपनी के किसी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। पी डब्ल्यू डी डिवीजन टौणी देवी के एक्सियन देवराज भाटिया ने कहा है कि उहल रोड का कुछ हिस्सा क्षति ग्रस्त कर दिया गया है। एन एच निर्माण कंपनी को काम करने से रोक दिया गया है। नियमों के तहत कार्यवाही भी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here