Tuesday, October 13, 2026
Home Crime हैवानियत: गर्भवती गाय का सिर धड़ से अलग करके काटे पैर, मृत...

हैवानियत: गर्भवती गाय का सिर धड़ से अलग करके काटे पैर, मृत बछड़े को सड़क पर छोड़ा

कर्नाटक (द स्टैलर न्यूज़)। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले से हैवानियत का एक मामला सामने आया है। बदमाशों ने एक गर्भवती गाय का सिर धड़ से अलग कर दिया एवं उसके पैर काट दिए तथा उसके बछड़े के अवशेष को क्षत-विक्षत कर दिया। पुलिस के अनुसार यह घटना उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नवारा तालुक में सालकोडू गांव के कोंडाकुली में हुई। उसने बताया कि यह गांव कृष्णा अचारी नामक एक व्यक्ति की थी जिसने उसे रविवार को वहां चरने के लिए छोड़ा था।

Advertisements

उसने बताया कि सोमवार को जब अचारी गाय की तलाश करने निकला तो उसे उसके सिर, पैर और मृत बछड़ा क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। पुलिस ने पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने गायों पर हमले की घटनाओं की जांच के आदेश दिए हैं। परमेश्वर ने कहा, “हमें इसका समाधान ढूंढना होगा। आज सुबह मैंने निर्देश दिए कि हमें इसे गंभीरता से लेना होगा और हमें ऐसे लोगों की पहचान करनी होगी जिनकी मानसिकता ऐसी है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here