Monday, October 26, 2026
Home Crime जम्मू पुलिस ने खौफ गैंग के 6 सदस्य किए गिरफ्तार, पिस्टल व...

जम्मू पुलिस ने खौफ गैंग के 6 सदस्य किए गिरफ्तार, पिस्टल व तेजधार हथियार बरामद

जम्मू (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू पुलिस ने अरनिया इलाके में कार्रवाई करते हुए खौफ गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन, तीन कारतूस और पांच धारदार हथियार बरामद किए हैं। सभी आरोपी बिश्नाह के रहने वाले हैं। 3 सितंबर को उन्होंने कूल कलां इलाके में अश्वनी कुमार नामक व्यक्ति को कथित तौर पर पिस्टल और धारदार हथियार दिखाकर धमकाया था।

Advertisements

शिकायत मिलने के बाद अरनिया थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को सभी छह आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल रहे हैं या नहीं। मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here