Sunday, October 25, 2026
Home Himachal नहीं हो रही फौज भर्ती, पुलिस भर्ती में हो रहे घोटाले :...

नहीं हो रही फौज भर्ती, पुलिस भर्ती में हो रहे घोटाले : अभिषेक राणा

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश में लगातार भर्ती घोटाले की खबरें सामने आ रही हैं जिस पर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष व प्रवक्ता अभिषेक राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आज भर्तियों के मामले में घोटालों का गढ़ बन गया है। पहली बात तो ये की प्रदेश सरकार के राज में  रोजगार ही नहीं है, युवा दर-दर की ठोकरें खा रहा है और जब पुलिस और फौज में कोई भर्ती निकलती है तो उस पर पेपर लीक हो जाते हैं और अनेकों घोटाले होते हैं जिसकी वजह से या तो भर्ती की तारीख ही नहीं आती या फिर भर्ती रद्द कर दी जाती हैं। 

Advertisements


सरकार चुप्पी साधे हुए हैं और इस मुद्दे पर कुछ भी स्पष्ट रूप से जाहिर नहीं कर रही। हिमाचल का युवा इस कदर परेशान है कि वह सालों साल अपना सब कुछ छोड़ कर भर्तियों के लिए तैयारी करता है और कड़ी मेहनत करता है लेकिन आखिरी में उसके हाथ लगता है तो भर्ती रद्द होने की खबर। कोरोना के बाद सब कुछ खुल चुका है लेकिन यह सरकार ही है जो महामारी के नाम का आज तक फायदा उठाते हुए न ही पेपर करवा रही है नहीं भर्तियां।

अभिषेक राणा ने कड़े स्वर में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है जिससे आज युवा वर्ग भारी रोष में है। इन घोटालों की सीबीआई जांच से प्रदेश सरकार क्यों मुख मोड़ रही है। इन भर्ती घोटालों के तार कहीं न कहीं नीचे से लेकर ऊपर के स्तर तक जुड़े हैं शायद इसीलिए प्रदेश की सरकार जांच को टाल रही है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी यह मांग करती है कि इन घोटालों की जांच हाईकोर्ट के अधीन करवाई जाए ताकि तस्वीर साफ हो सके और दोषियों को सजा मिल सके। यही हमारे युवाओं के साथ न्याय होगा ताकि आगे वह अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए नौकरी में प्रतिभागिता कर इमानदारी से आगे बढ़ सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here