
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्टः रजनीश शर्मा। नामदेव समाज महासभा हिमाचल प्रदेश ने कुमारी अंशिका राय सुपुत्री राकेश राय को हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड में साइंस संकाय में प्रदेश भर में नवम रैंक 485/500 लेने पर सम्मानित किया। सभा के सदस्य प्रताप नगर हमीरपुर मे पहुंचे तथा प्रशस्ति पत्र, 5100 रुपए का चैक एवं मोमेंटो, शाल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश डोगरा, उपाध्यक्ष अजन केशव, सचिव अनिल रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर, प्रेस सचिव मस्तराम इंदौरइया, कोषाध्यक्ष अमरनाथ, जिला अध्यक्ष हमीरपुर सतीश कुमार प्रेस सचिव रमेश कुमार जरियाल, कांता देवी एवं जिला अध्यक्ष कांगड़ा बलदेव मदन लाल, लड़की के माता-पिता और संबंधी उपस्थित रहे।













