Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal बजट में शामिल सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट स्पाइस पार्क के बनने से...

बजट में शामिल सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट स्पाइस पार्क के बनने से हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार: सुमन भारती  

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए बजट में व्यवस्था परिवर्तन की झलक दिखाई देती है और बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है विशेष कर किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने दिशा में कदम उठाए गए है जिसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं । हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिमाचल को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने बजट में कई घोषणाएं की हैं जिसका लाभ सभी वर्गों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में दूध सहित गेहूं व मक्की की फसल की एमएसपी में वृद्धि की है।

Advertisements

साथ ही हमीरपुर ज़िला में स्पाइस पार्क की घोषणा से हमीरपुर जिला के हल्दी और अन्य मसालों के उत्पादकों को भारी लाभ होगा। उन्होंने कहा की हमीरपुर जिला में खेल छात्रावास, वेलनेस सेंटर, रिवर राफ्टिंग सेंटर, ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए हमीरपुर जिला के सरकारी वाहन इलेक्ट्रिक वाहन करने से पर्यावरण को लाभ होगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here