Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal हिमाचल के बजट मे भोरंज को दिल खोल सीएम ने दी तरजीह:...

हिमाचल के बजट मे भोरंज को दिल खोल सीएम ने दी तरजीह: सुरेश कुमार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा सोमवार को पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए स्थानीय विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश के बजट में भोरंज विधानसभा क्षेत्र को पहली बार विशेष तरजीह मिली है। मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण भोरंज विधानसभा क्षेत्र का विशेष उल्लेख करते हुए इस क्षेत्र के लिए तीन बड़ी घोषणाएं की हैं। सुरेश कुमार ने बताया कि भोरंज की नवगठित नगर पंचायत के लिए बजट में 50 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे नई नगर पंचायत के संचालन में सुविधा होगी तथा भोरंज कस्बे का सुनियोजित विकास सुनिश्चित होगा। विधायक ने बताया कि भोरंज के नागरिक अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट और डायलिसिस सुविधा आरंभ करने की घोषणा भी बजट में की गई है। इससे क्षेत्रवासियों को उनके घर के पास ही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Advertisements

सुरेश कुमार ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का दर्जा देने का जिक्र भी मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में किया है। इससे क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए बेहतरीन इनफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध होगा। सुरेश कुमार ने कहा कि हिमाचल के बजट में पहली बार भोरंज विधानसभा क्षेत्र को विशेष तवज्जो दी गई है। उन्होंने इसके लिए अपनी ओर से और सभी भोरंजवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में इन बड़ी घोषणाओं से भोरंज विधानसभा क्षेत्र निःसंदेह एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनने की ओर अग्रसर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here