Sunday, October 25, 2026
Home Himachal कांग्रेस सरकार द्वारा पेश बजट झूठे वायदों का पुलिंदा, हर वर्ग हुआ निराश: अर्चना...

कांग्रेस सरकार द्वारा पेश बजट झूठे वायदों का पुलिंदा, हर वर्ग हुआ निराश: अर्चना चौहान 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्षा अर्चना चौहान ने कांग्रेस सरकार द्वारा प्रस्तुत 2025-26 के बजट को पूरी तरह दिशाहीन और झूठे वादों का पुलिंदा बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ एक छलावा है, जिसमें न तो कोई ठोस विकास योजना है और न ही आर्थिक सुधारों की कोई ठोस दिशा। प्रदेश पहले ही वित्तीय संकट से जूझ रहा है और इस बजट में इसे उबारने की कोई ठोस रणनीति नहीं दी गई है। अर्चना चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। 2023 में राज्य पर 76,185 करोड़ का कर्ज था जो अब बढ़कर एक लाख करोड़ से अधिक हो गया है। यह सरकार केवल कर्ज के भरोसे प्रदेश को चला रही है लेकिन इस कर्ज की भरपाई कैसे होगी इस पर बजट में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है।

Advertisements

कांग्रेस को जनता को यह बताना चाहिए कि उनकी सरकार वित्तीय प्रबंधन में पूरी तरह विफल क्यों हो रही है। पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष हमीरपुर अर्चना चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पहले जनता को लुभाने के लिए दस गारंटियों का वादा किया था, लेकिन आज तक एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई। महिलाओं को ₹1500 भत्ता देने की घोषणा केवल कागजों तक सीमित रह गई है। बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने का वादा किया गया था, लेकिन आज तक इस पर कोई अमल नहीं हुआ। सरकार ने पांच लाख नौकरियां देने की घोषणा की थी, लेकिन बजट में इसके लिए कोई ठोस नीति का जिक्र नहीं है। पुरानी पेंशन योजना की बहाली भी अधर में लटकी हुई है जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here