Thursday, October 22, 2026
Home Himachal आग लगने से गेहूं की 30 एकड़ फसल तबाह, चपेट में आया...

आग लगने से गेहूं की 30 एकड़ फसल तबाह, चपेट में आया लीची का बाग

इंदौरा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अजय शर्मा। इन्दौरा क्षेत्र के गाँब धमोता और उल्हडिय़ा जो कि पंजाब के होशियारपुर जिला के साथ लगता है और जिला काँगड़ा के सीमावर्ती गांव के तहत पड़ता है में आग लगने से करीब 5 एकड़ गेहूं की फसल तबाह हो गयी। गाँब धमोता में आग इतनी भयंकर थी कि इसने लीची के बाग को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करीब 40 पेड़ आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए।

Advertisements

इसके अलावा गौशाला भी आग की चपेट में आ गई। आग से किसानों का लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण बिजली की तारों से हुई स्पार्किंग बताई जा रही है।

गांव उल्हडिय़ा में भी आग लगने से करीब 25 एकड़ गेहूं की फसल राख हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here